मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, तीन शातिर गौकश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शातिर गौकश अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस ने ग्राम कूकड़ी ग्राउंड के पास मुठभेड़ के दौरान तीन गौकशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध हथियार, गोकशी के उपकरण, दो गोवंश और एक पिकअप बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नई मंडी के पर्यवेक्षण में और थाना प्रभारी नई मंडी के नेतृत्व में की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts