मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

अलवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने की कोशिश पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा समय नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया और बाद में उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि पानी और विकास से जुड़ी समस्याओं पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन बातचीत का समय न मिलने और शांतिपूर्वक विरोध के बावजूद पुलिस ने जबरन कार्रवाई की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts