मारपीट की घटना के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम कुतुबगढ़ में बारात में हुई मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया की  इन्दू कुमार पुत्र कल्लू सिंह, प्रदीप पुत्र कल्लू सिंह निवासीगण ग्राम कुतुबगढ़ के साथ बारात में जाते समय आरोपी दीपक, अंकित ग्राम कुतुबगढ़ व अंकित, बलराम और अंकुर निवासी ग्राम तितारसी थाना थानाभवन जनपद शामली द्वारा मारपीट की गयी थी । घटना के सम्बन्ध में पीड़ित इन्दू कुमार द्वारा थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था

।पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे वांछित, वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन और थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने मारपीट की घटना का तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए आरोपियो की तलाश कर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के आरोपी युवकों दीपक पुत्र शोभाराम निवासी ग्राम कुतुबगढ़ व अंकित पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम कुतुबगढ़ थाना थानाभवन जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाने पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार उपनिरीक्षक श्यौराज सिंह आदि शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts