अवैध हथियार व कारतूस सहित पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शामली। अभिषेक के आदेशानुसार चलाये जा रहे युवक के कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद कर पुलिस ने भेजा जेल। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शामली संदिग्ध व्यक्ति,वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में झिंझाना पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सरफराज उर्फ काला पुत्र जब्बार निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना जनपद शामली बताया। पुलिस ने आरोपी युवक सरफराज उर्फ काला के कब्जे से तलासी के दौरान 1 अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी और बरामदगी के सम्बन्ध में थाने पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, हेड कॉस्टेबल मनोज कुमार हेड कॉस्टेबल अशोक कुमार थाना झिंझाना जनपद शामली शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts