CM विजय पर विवादित बयान देने वाले DMK विधायक को पुलिस ने किया अरेस्ट.

तमिलनाडु पुलिस ने DMK विधायक जी आर मार्कंडेयन को गिरफ्तार किया। विधायक ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी टिप्पणी की थी। इस गिरफ्तारी के बाद, DMK समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। फिलहाल विधायक से तूतीकोरिन SP ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा विवाद 18 जुलाई को जनसभा में दिए गए भाषण से शुरू हुआ। दरअसल यहां मार्कंडेयन ने CM की ‘पिता की तलाश’ वाली टिप्पणी का जवाब दिया था। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव हारने के बाद DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की आलोचना के तौर पर देखा गया था।अपने भाषण के दौरान, मार्कंडेयन ने कहा था कि विधानसभा में मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह पिता की तलाश कर रहे हैं। बेशर्म मुख्यमंत्री! हम विधानसभा में आपको देख लेंगे। वह कहते हैं कि वह विधानसभा के दरवाजे बंद कर देंगे। अगर उन्होंने दरवाजे बंद किए, तो उनकी हड्डियां तोड़ दी जाएंगी। वो विधानसभा बंद करके तो देखें।

तमिलनाडु में सियासी भूचाल

इसके बाद, TVK के एक नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस महीने की शुरुआत में, तिरुचेंदूर के DMK विधायक अनीता राधाकृष्णन को भी मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts