भारत को मिली अपनी पहली Dengue Vaccine, जानिए कीमत,

बारिश का मौसम आते ही हम भारतीयों को सबसे ज्यादा डर मच्छरों और उनसे होने वाले डेंगू का सताता है, लेकिन अब इस खौफ को अलविदा कहने का वक्त आ गया है।जी हां, भारतीय दवा नियामक (CDSCO) ने देश की पहली डेंगू वैक्सीन ‘क्यूडेंगा’ (Qdenga) के इस्तेमाल को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी है। यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। आइए, डिटेल में इस वैक्सीन से जुड़ी हर जरूरी बात को समझते हैं।

किसने किया है इस वैक्सीन को तैयार?

‘क्यूडेंगा’ (TAK-003) असल में जापानी कंपनी ‘टाकेडा’ की खोज है, लेकिन हमारे लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि ‘मेक इन इंडिया’ के तहत इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन देश में ही होगा। इसके लिए टाकेडा ने हैदराबाद की जानी-मानी फार्मा कंपनी ‘बायोलॉजिकल ई’ के साथ करार किया है। भारत में ही बनने की वजह से इसकी सप्लाई तेज और बिना किसी रुकावट के होगी।

आखिर यह इतनी खास क्यों है?

डेंगू के चार अलग-अलग स्ट्रेन होते हैं। यह एक ‘टेट्रावेलेंट’ वैक्सीन है, जिसका सीधा-सा मतलब है कि यह डेंगू के इन चारों रूपों से डटकर मुकाबला कर सकती है।पहले कुछ वैक्सीन्स के साथ यह शर्त होती थी कि वे केवल उन्हीं को लगाई जा सकती हैं, जिन्हें जिंदगी में कम से कम एक बार डेंगू हो चुका हो, लेकिन Qdenga के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आपको पहले कभी डेंगू नहीं हुआ है, तब भी यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts