भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
कैराना। जनपद शामली के थाना कैराना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरगान के जंगल मे हुई पुलिस मुठभेड़ में 02 गौ तस्कर घायल, गौ तस्करों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, गौमांस, गौ अवशेष एवं कटान के उपकरण बरामद कर किया गिरफ्तार। आपको बता दे पुलिस अधीक्षक शामली अभिषेक के आदेशानुसार गौकशी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के कुशल नेतृत्व में कैराना पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चला रहे थे। चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खुरगान के जंगल में गौ-तस्कर गौकशी की घटना करने की फिराक में थे। सूचना पर पुलिस ने ग्राम खुरगान के जंगल में मतलूब के गेंहू खेत के पास व काठा नदी के किनारे घेराबन्दी कर पुलिस मुठभेड में दो गौ-तस्कर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त मिली है। अपने बचाव में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दो गौ-तस्कर जमशेद पुत्र जिन्दा व इमरान पुत्र नजरू निवासी ग्राम खुरगान थाना कैराना जनपद शामली हुए घायल तथा गौ-तस्करों की ओर से की गई फायरिंग में मुख्य आरक्षी पुलिसकर्मी बबलू कुमार भी घायल हुए हैं।पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानिय सीएचसी में भर्ती कराया। मुठभेड में घायल गौतस्कर बदमाशों के कब्जे से अवैध 02 तमंचे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा गौमांस और गौ अवशेष एवं कटान के उपकरण बरामद हुये।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कसाना, उपनिरीक्षक सुभाष कुमार,हेड कॉस्टेबल नितिन त्यागी, हेड कॉस्टेबल बबलू कुमार,हेड कॉस्टेबल अनुज कुमार,कॉस्टेबल अरूण थाना कैराना जनपद शामली शामिल रहे।















