भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। आगामी काँवड़ यात्रा को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना जानसठ पर ग्राम प्रधानों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी काँवड़ यात्रा-2024 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा। थाना जानसठ पर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया,
इस दौरान मीटिंग में उपस्थित ग्राम प्रधानों से आगामी काँवड़ यात्रा-2024 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक प्रबंध करने, श्रद्धालुओं की हरसम्भव सहायता करने तथा काँवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी,इस दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
















