भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जिला कार्यालय भारत स्काउट और गाइड जैन कन्या इंटर कालेज नई मंडी के प्रांगण में चल रहे योग शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि सर्व समाज संस्था के अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि। 21 जून को पूरे विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसी कड़ी में दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जैन कन्या इंटर कालेज में एक सप्ताह से योग शिविर चल रहा था, जिसका आज समापन कराया गया है।
इस शिविर में छात्राओं को योग के महत्व के बारे विस्तार से बताया गया और अपनी जीवनशैली में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि योग हर आयु के लिए जरूरी है, यह नहीं है कि योग केवल बुजुर्गों को ही करना चाहिए, बल्कि सभी को योग करना चाहिए। योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है और कार्यक्षमता भी बढ़ती है। योग के लिए जिम में जाने की जरूरत भी नहीं है और योग को आसानी से किसी भी आयु में घर पर कर सकते हैं। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई है कि कल 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी इंटर कॉलेज में मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन द्वारा संचालित योग सेवा में सुबह 6:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त डा. कंचन प्रभा शुक्ला ने की। कार्यक्रम में बोलते हुए कंचन प्रभा शुक्ला ने कहा कि दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह पूर्व से जैन कन्या इंटर कालेज में योग शिविर आयोजित किया गया था, जिसका आज समापन कराया गया। जैन कन्या इंटर कालेज भारत स्काउट और गाइड का मुख्यालय भी है। सभी छात्राओं को योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है और योग को जीवन में उतारने का आह्वान किया। डा. कंचन प्रभा शुक्ला ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा समाजसेवी मनीष चौधरी व समस्त समाजसेवी टीम का हमें लगातार सहयोग मिल रहा है, उन्होंने मनीष चौधरी व उनकी पूरी टीम का तहेदिल से आभार जताया।कार्यक्रम में जिला स्काउट गाइड कमिश्नर विजय कुमार शर्मा व डा. राजेश कुमारी ने प्रतिभागी स्काउट गाइड को अपनी शुभकामनाएं दी। योग प्रशिक्षक अशोक कुमार वर्मा द्वारा योग क्रियाकलाप कराये गये। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में अमित कुमार सैनी, ज्योति रानी, आईटी कोर्डीनेटर अनुज कुमार द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। शिविर का संचालन जिला संगठन कमिश्नर भारतभूषण अरोरा व प्रभा दहिया ने किया। कार्यक्रम में भारत लोक सेवक पार्टी के अध्यक्ष केपी चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
















