अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। 2024 की थीम स्वयं और समाज के लिए योग के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग के लिए समर्पित योग प्रशिक्षक सुरेंद्र पाल, अंकुर मान एवं विपुल मान को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित,ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में छात्र छात्राओं को कराया गया योगाभ्यास। योग शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अष्टांग योग के विषय में दी गई जानकारी।

योग विषय पर प्रश्नोत्तरी में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन, इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवम मेरा वजूद फाउंडेशन द्वारा किया गया। उनका उत्साहवर्धन आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में ग्रीन लैंड जूनियर हाईस्कूल में, बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरा वजूद फाउंडेशन के चेयरमैन प्रवेन्द्र दहिया का विशेष सहयोग रहा। जनपद में जिलाधिकारी एवम मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में बालक बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सर्वांगीण विकास हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा निरन्तर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागियों में अंशिका, अभिषेक,रितिक, अभिनव एवम अखिल शामिल रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts