हवाई हमले की मॉक ड्रिल को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक, कल श्रीराम कॉलेज में अभ्यास

मुजफ्फरनगर में संभावित हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की व्यापक तैयारी की जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर कंडारकर, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, आर्मी के अधिकारी तथा संबंधित विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मॉक ड्रिल के सभी पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्य योजना तैयार की गई।

यह अभ्यास 7 मई को शाम 4 बजे श्रीराम कॉलेज परिसर में किया जाएगा, जिसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और आमजन भी भाग लेंगे। इसके साथ ही जनपद की सभी तहसीलों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में सुरक्षा के उपायों की जानकारी देना और उन्हें सतर्क करना है। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए मॉक ड्रिल को गंभीरता से लेने की सलाह दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts