बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी व संभल की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क,

शाहपुर कस्बे व देहात में जुमे की नमाज, बाबरी ढांचा विध्वंस की बरसी व संभल की घटना को लेकर शुक्रवार को पुलिस दिन पर सतर्क रही। सुबह सवेरे से देर रात तक पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल गश्त करते रहे। सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दीपक चौधरी व थाने के सभी हलकों के दरोगा पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे। दिन में दोपहर के समय कस्बे व देहात की मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा मिश्रित आबादी वाले मौहल्लों में पुलिस पिकेट तैनात की गई थी। मैन बाजार, गली मौहल्लों व मैन रोड पर खुद सीओ व थाना प्रभारी गश्त पर रहे। रास्तो व अन्य किसी स्थान पर झुंड बनाये खड़े लोगों को इधर उधर किया। बाजार के दुकानदारों से वार्तालाप की बस स्टैंड पर संदिग्ध खड़े युवकों से पूछताछ की। एलआईयू विभाग भी इस दौरान सतर्क रहा एलआईयू इंस्पेक्टर कस्बे व देहात की पल पल की जानकारी लेने के लिए तैनात रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts