शाहपुर ।कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पुलिस ने छात्राओं को किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के टिप्स दिए । कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में थानाध्यक्ष दीपक चौधरी व महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को हेल्पलाइन सुविधाओ से अवगत कराते हुए जागरूक किया। पुलिस ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 , चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबर 1098 , घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 , एंबुलेंस 108 व स्वास्थ्य सेवा 102 आदि के बारे में जानकारी दी । थाना पुलिस टीम के एंटी रोमियो दल ने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए टिप्स देते हुए जागरूक किया । इस दौरान वार्डन गीता देवी अध्यापिका रेनू शर्मा गीता आदि सहित छात्राएं मौजूद रही ।















