प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी 10वीं आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंच गए हैं।प्रधानमंत्री मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे।अगले दिन उनकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुप्रतीक्षित मुलाकात होगी। ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह उनसे पहली मुलाकात होगी।
भारतीय समुदाय के लोगों से मिले पीएम मोदीभारतीय समुदाय की एक सदस्या ने कहा कि हम लोग यहां पर बहुत उत्साहित हैं। यहां पर एक सदस्य बैसाखी पर भी आई हुई हैं। हम लोग यहां प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
#WATCH वाशिंगटन, डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2025
प्रधानमंत्री मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिका के दौरे पर हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक करेंगे।
(सोर्स-डीडी/ANI) pic.twitter.com/PFYytJZuIJ
मैं मोदी की डाई हार्ट फैन
भारतीय समुदाय की एक सदस्या अलका व्यास ने कहा कि मैं पीएम मोदी की डाई हार्ट फैन हूं। मैं वास्तव में उनकी प्रशंसा करती हूं जो वह हमारे देश के लिए और भारत के कर रहे हैं…हम उन्हें यहां समर्थन करने के लिए यहां हुए हैं।

पीएम मोदी ने अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (स्थानीय समय) पर वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड के साथ बैठक की। पीएम मोदी और गबार्ड ने भारत-अमेरिका दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले मोदी चौथे राष्ट्र प्रमुख होंगे
ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करने वाले मोदी चौथे राष्ट्र प्रमुख होंगे। इस बैठक की अहमियत इसलिए बढ़ गई है क्योंकि इसी दिन राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से कई देशों से आने वाले उत्पादों पर उनकी सरकार शुल्क लगाने जा रही है।
टैरिफ और कारोबारी मुद्दे पर करेंगे चर्चा
भारत सरकार के साथ ही यहां के बाजार की भी इस घोषणा पर नजर होगी कि ट्रंप भारतीय उत्पादों पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाते हैं या नहीं।
यह तय है कि मोदी और ट्रंप की मुलाकात में इस बार कारोबारी मुद्दे हावी रहेंगे। भारत की तरफ से अमेरिका के साथ व्यापार घाटे को कम करने के लिए कुछ उपायों की घोषणा भी किए जाने की संभावना है।















