जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, मुजफ्फरनगर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल” के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी पारुल सिंघल, वन विभाग से फोरेस्टर दीपांजली, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार और बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर आईटीआई की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने जिला सेवायोजन अधिकारी और फोरेस्टर को सम्मानित किया। वहीं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं को उपहार भेंट कर फूलमालाओं से सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।आईटीआई फोरमैन के नेतृत्व में कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान डॉ. राजीव कुमार ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल” विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मो. आरिफ, शादाब और जिला सेवायोजन कार्यालय के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 22 जनवरी 2025 से 8 मार्च 2025 तक विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts