मुजफ्फरनगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिला प्रोत्साहन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर इस जनहितैषी प्रयास को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनके समाधान में वृक्षारोपण की अहम भूमिका है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से न केवल पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित होगा।कार्यक्रम में उन्होंने आम जनता से भी वृक्षारोपण के लिए आगे आने का आग्रह किया और यह संदेश दिया कि लगाए गए पौधों की देखभाल तब तक की जानी चाहिए, जब तक वे परिपक्व न हो जाएं। यह केवल आज का कार्य नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए निवेश है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी फुगाना ऋषिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह और पीआरओ राकेश कुमार ने भी सहभागिता निभाते हुए आम, नीम, जामुन, पीपल जैसे छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया।यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा, बल्कि समाज में पर्यावरणीय जागरूकता फैलाने का भी एक प्रभावशाली माध्यम बना।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts