मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित कंपनी गार्डन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्य सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और उनकी नियमित देखभाल का आह्वान किया।अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन पर्यावरण, गौसेवा और समाज सेवा को समर्पित रहा है। उनका जन्मदिवस और विश्व पर्यावरण दिवस एक ही दिन पड़ना एक शुभ संयोग है। यह दिन हमें पर्यावरण की रक्षा और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति से प्रेम ही मानवता का सच्चा प्रतीक है और सभी को मिलकर इसे जन आंदोलन में बदलना होगा, जिससे भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और समृद्ध पर्यावरण मिल सके।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, अमित शर्मा, नंद किशोर पाल, प्रवीण खेड़ा, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, नवनीत कुच्छल, देवेश कौशिक, रविकांत काका, सतीश कुकरेजा और रजत धीमान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और वर्षभर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts