हरियाला राजस्थान के तहत खारेडा में किया पौधारोपण

मालाखेड़ा। हरियाला राजस्थान से प्रेरणा लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी संस्था की ओर से खारेडा पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता पत्रकार भी मौजूद रहे। नवसृजीत ग्राम पंचायत खारेडा समाजसेवक पप्पू, कालू, सरसों खान, सहित सरपंच प्रतिनिधि जगदीश भलाई, अली खान, गोविंद जोशी सतीश कुमार शपथ लेते हुए हरियाला राजस्थान के तहत अपने खेतों की डोल पर छायादार तथा मेड पर फलदार पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बी एल मीणा की मौजूदगी में अशोक, नारियल, नींबू के पौधे लगाए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts