अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नति मिलने के बाद पहली बार मालाखेड़ा आने पर अभिनंदन

मालाखेड़ा। अलवर जिले के पूनखर निवासी सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग का अधिशासी अभियंता के पद पर पदोन्नति होने पर मालाखेड़ा में पहली बार आने पर उनका सर्व समाज की ओर से मान सम्मान किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता पद पर रहते हुए बी एल मीणा ने क्षेत्र में पंचायत मुख्यालय से जोड़ने के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग से तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना से वह विधायक तथा सांसद कोटे से राशि लेकर सड़क कार्य करवाने में सहयोग किया। वहीं अब वह अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग पद पर पदोन्नत हो गए। जहां मालाखेड़ा में आने पर सर्व समाज की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया उनके द्वारा अच्छे कार्य किए उन सभी सड़क कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts