अमेठी सिटी। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा का शुक्रवार का लखनऊ-जंघई (वाया रायबरेली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन) रेलखंड के अमेठी और गौरीगंज स्टेशन निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था।इसको लेकर तैयारी की गई थी लेकिन, शुक्रवार शाम को डीआरएम यहां पर रुके बिना सीधे चले गए। कर्मियों ने राहत की सांस ली, लेकिन उनके आने की सूचना पर स्टेशन पर आए लोगों को मायूसी हाथ लगी। डीआरएम के भ्रमण को देखते हुए स्टेशन पर प्रबंध किए गए थे। स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा करने के साथ ही कर्मी अलर्ट मोड में थे। देर शाम करीब 4:30 बजे तो 4:51 बजे डीआरएम का विशेष सैलून बिना रुके गुजर गया। डीआरएम का सैलून गुजर जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोग भी डीआरएम के आगमन कीसूचना पर मौजूद थे लेकिन, उन्हें भी निराश होकर लौटना पड़ा।स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि डीआरएम कानिरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित था। अपरिहार्य कारण से बिना रुकेडीआरएम व अन्य अधिकारी स्पेशल ट्रेन से लखनऊ के लिएर
खाना हो गए।















