खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

अमरोहा।डिडौली साइकिल से अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले मजदूर जुल्फिकार (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव गंगदासपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला।पुलिस आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। मृतक जुल्फिकार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नीलीखेड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी गुलशन के अलावा एक बेटा है। पुराने टायर खरीद-बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर जुल्फिकार साइकिल से मिलक गौसपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन गंगदासपुर गांव के जंगल में इकबाल के गन्ने के खेत में उनका शव रस्सी के सहारे पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पाकर जुल्फिकार के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। घरेलू विवाद की भी बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts