बबेरू/बांदा। बबेरू ग्रामीण के तिन्दवारी रोड नहर पटरी अशोक नगर की सड़कों बरसात होने पर बदतर हो गई है। कच्चे रास्तों पर पानी भरने से दलदल जैसी स्थिति बन गई है, जिससे कस्बे निवासियो को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को स्कूल जाने ने बहुत दिक्कते होती है ग्रामीण ने बताया कि प इलाके में बदहाल रास्तों के चलते लोग बेहद परेशान हैं। स्कूली बच्चों को रोजाना कीचड़ और गंदगी भरे रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे गिरने से आये दिन घटनाएं भी हो रही हैं। ग्रामीण किशन मौर्य, प्रकाश वर्मा विपिन चन्द्र, शोयब खान, राम खेलावन ,सन्तोष ,राजेन्द्र ,ओम प्रकाश ,रजनीश सदाशिव, बउवा गुप्ता नेबताया कि कई बार उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत्र पत्र दे चुके है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शीघ्र ही सड़क को तत्काल दुरुस्त कराए जाने की मांग किया है।















