ढाकपुरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाई बिजली-पानी की समस्या

मालाखेड़ा। ग्राम पंचायत ढाकपुरी में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय संभल पखवाड़े के अंतर्गत एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

पंचायत समिति सदस्य भोमराज चौधरी ने सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत उच्च जलाशय का निर्माण नहीं हुआ है, जिससे घर-घर नल से पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि पंचायत मुख्यालय पर राइजिंग लाइन की भी भारी कमी है, जिससे पूरे गांव को जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है।

इस अवसर पर उनके साथ भारत चौधरी, कमल सिंह चौधरी, फूल सिंह चौधरी, भैरव सिंह, पूरन सिंह, राम जानी, मिश्रा बेरवा, विद्या देवी और अनीता देवी भी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रात्रि में गांव के फीडर से बिजली नहीं आती, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

सहायक अभियंता जलदाय विभाग हितेश कुमार ने बताया कि पूरी बस्ती में राइजिंग लाइन बिछाने, पाइपलाइन डालने और घर-घर नल कनेक्शन देने के लिए रिवाइज्ड एस्टिमेट तैयार किया जा रहा है, जिसमें उच्च जलाशय निर्माण की मांग भी शामिल की गई है।

इस दौरान पंचायत सरपंच सुनीता यादव, समाजसेवी राजेश कुमार और अन्य ग्रामीणों ने भी बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी समस्याओं को उजागर कर उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts