पंचायत समिति प्रधान नसरू खान ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

पंचायत समिति प्रधान नसरू खान ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामनगर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया बेरे बास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहडोली, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बलण्डका और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बण्डबास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्ट लिया गया, जिसमें सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए।

विद्यालयों में सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई, साथ ही उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया गया, जिसमें कई शिक्षक गैरहाजिर पाए गए। इस संबंध में जानकारी सीबीईओ को भेज दी गई है। नया बेरे बास में निर्माणाधीन 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अल्पसंख्यक विद्यालय, छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर्स का भी मौका निरीक्षण किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts