सऊदी अरब में 4,000 पाकिस्तानी भिखारियों की गिरफ्तारी पर पाकिस्तान का सख्त कदम.

सऊदी अरब में पाकिस्तानी भिखारियों की संख्या बढ़ने पर सऊदी सरकार ने पाकिस्तान से सख्त कदम उठाने की मांग की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 4,000 पाकिस्तानी नागरिकों को सऊदी अरब में भिक्षावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई लोग धार्मिक यात्रा (उमरा) के वीजा पर सऊदी अरब आकर भिक्षा मांगने लगे, जिससे सऊदी सरकार ने पाकिस्तानी सरकार को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की सरकार ने ऐसे लोगों पर विदेश यात्रा प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है, जो भिक्षावृत्ति में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने देश में एक “उमरा एक्ट” लागू करने की योजना बनाई है, जिससे उमरा वीजा पर जाने वालों की पहचान और उनके उद्देश्य की निगरानी की जा सके। इसके अलावा, फ़ेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) को ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जो सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में भिक्षावृत्ति के लिए लोगों को भेजने में शामिल हैं

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts