टीबी के मामलों में तेज़ी से वृद्धि: WHO की रिपोर्ट में भारत सहित 5 देशों में संक्रमण का उच्च स्तर

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर टीबी (तपेदिक) के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। WHO की 2023 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सहित कुछ देशों में टीबी के मामलों में तेज़ी आई है। इन आंकड़ों से WHO और स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी चिंतित हैं क्योंकि टीबी को जड़ से मिटाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बावजूद यह संक्रमण बढ़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिन 5 देशों में टीबी के सबसे अधिक केस हैं, उनमें भारत, इंडोनेशिया, चीन, फिलीपींस और पाकिस्तान शामिल हैं। भारत में तो यह संक्रमण काफी व्यापक है और यह दुनिया भर में कुल टीबी के मामलों का लगभग 26% हिस्सा है। WHO के मुताबिक, कई कारक टीबी के मामलों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं, जैसे स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, समय पर पहचान में कमी, और लोगों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता की कमी।WHO का मानना है कि टीबी को नियंत्रित करने के लिए सरकारों को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज उपलब्ध कराने की जरूरत है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts