आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इस्लामिया मदरसे में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन।

मुज़फ्फरनगर। अपना हॉस्पिटल की ओर से सुजड़ू क्षेत्र के इस्लामिया मदरसा में “अपना हॉस्पिटल” के सौजन्य से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

शिविर में प्रमुख चिकित्सकों की टीम मौजूद रही, जिसमें डॉ. मुजीब खान, डॉ. आमिर सुहेल और डॉ. दानिश अहमद ने मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच की और जरूरी परामर्श दिया। उनके साथ ताबिश, शबनम, मेहरान और जुबेर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने व्यवस्था को संभालते हुए शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कैंप में आने वाले मरीजों को आयुष्मान कार्ड की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम हैं। आयोजनकर्ताओं ने भविष्य में और भी ऐसे शिविर लगाने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts