संजय कुमार पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से मिले चंद्रशेखर आजाद

निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताद्वय सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने संसद मार्ग थाने में पुलिस के अधिकारियों से करीब 2 घंटे तक वार्ता की. इसके बाद आजाद ने बताया कि पुलिस आगे क्या एक्शन लेगी?

आजाद ने बताया कि पुलिस ने अगले 72 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार हो किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार डरा हुआ है. पुलिस इस बात पर भी सहमत हुई है BNS की धारा 109 (आईपीसी 307) धारा लगाई जाएगी.

आजाद ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपी अपने आरोप को स्वीकार कर रहा है. पीड़ित डरा हुआ है ,वो स्टेस्ट्स लगा रहा है. संजय और उनकी बेटी को धमकी दी जा रही है. देश के राजधानी में ये हालत है. अधिकारी ने कहा 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करेंगे. अटेम्पट टू मर्डर की धरा लगाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम दिल्ली पुलिस  और गृह मंत्री का घेराव करेंगे इस दौरान नगीना सांसद ने सवाल किया कि क्या दिल्ली पुलिस ने उसकी पहचान नहीं की. FIR होने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने कुछ भी नहीं किया. पुलिस ने हमें भरोसा दिया है ,शाम तक अटेम्प्ट टू मर्डर का धारा जोड़ेंगे और SC-ST एक्ट की धारा जोड़ेंगे .

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts