रामगढ़ में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

रामगढ़ कस्बे के रघुवंश रिसोर्ट में कांग्रेस पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रामगढ़ प्रभारी सचिव प्रवीण व्यास, जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह जाटव और पीसीसी सचिव पुष्पेंद्र धाबाई सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी तभी मजबूत होगी जब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित और सशक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बूथ प्रभारी नियमित रूप से बैठक लेकर संगठन की मजबूती पर काम करेंगे।

बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और अलावड़ा के पूर्व सरपंच कमलचंद जाटव ने पार्टी पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रघुनाथगढ़ के तेलियावास गांव में बच्ची की मौत पर नेता पहुंच गए, लेकिन गोहा गांव में दलित युवक रतन जाटव के साथ हुई बेरहमी की घटना पर कोई नेता पीड़ित से मिलने नहीं गया। उन्होंने कहा, “पार्टी तभी मजबूत होगी जब कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझा जाएगा।”

कमलचंद जाटव ने ईवीएम मशीन से मतदान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब तक ईवीएम से चुनाव होंगे, भाजपा को हराना मुश्किल है। उन्होंने इसके विरोध की बात भी कही।

बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान द्वारा फोन नहीं उठाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि यदि प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनेंगे तो उनका मनोबल टूटेगा, जिससे पार्टी कमजोर होगी।

रामगढ़ प्रभारी सचिव प्रवीण व्यास ने कार्यकर्ताओं की बात ध्यान से सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर उचित सुधार किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी स्पष्ट किया कि अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए सख्त नियम लागू किए हैं। जो पदाधिकारी समय नहीं देगा या मीटिंग में शामिल नहीं होगा, उसे पद से हटाकर नए व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का उद्देश्य है कि पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत किया जाए, ताकि राज्य में कांग्रेस का परचम फिर से लहराया जा सके।

इस अवसर पर रामगढ़ प्रधान नसरु खान, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शर्मा, महेंद्र कृष्णन, अनिल जैन, गेंदाराम मेघवाल, डालचंद चौहान, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वीर सिंह चौधरी, रामू मेघवाल, संदीप जैन, चिराग साहू, डॉ. इस्लाम खान, पूर्व पार्षद तरुण शर्मा, फरियाद खान, जिला पार्षद जोरमल चौधरी, जिला पार्षद इंसाफ खान, महबूब खान, मुकेश मीणा, मीडिया प्रभारी चेतन चौधरी, कुलदीप मीणा, पंचायत समिति डायरेक्टर शौकत खान, सेवानिवृत्त अध्यापक इंद्रजीत सिंह समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts