योग एवं ध्यान से तनाव मुक्ति पर गोष्ठी का आयोजन

राजगढ़। लायंस इंटरनेशनल प्रांतीय सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा माचाड़ी सड़क मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में योग एवं ध्यान से तनाव मुक्ति पर गोष्ठी एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम के संयोजक लायन खेम सिंह आर्य ने बताया कि इस आयोजन में योग विशेषज्ञ जगदीश प्रसाद ने उपस्थित जनों को विभिन्न प्रकार के योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ और प्रसन्न रहने के उपयोगी टिप्स साझा किए। उन्होंने नियमित योगाभ्यास से तनाव, अवसाद और नकारात्मक विचारों से मुक्ति पाने के उपाय बताए। इसी क्रम में हीरालाल ने ध्यान साधना के माध्यम से मन को एकाग्र करने और नकारात्मक विचारों को दूर रखने के तरीके बताए। लायन एन. एल. वर्मा ने योग पर आधारित चित्तवृत्ति, चित्तभूमि और योगाभ्यास के आठ अंगों — यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि — के महत्व और अभ्यास की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता, सचिव लायन एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष रामनिवास मीणा, वीरेंद्र शर्मा, अजय यादव, शारदा शर्मा, सुमन यादव, गायत्री शक्तिपीठ की मुख्य ट्रस्टी मीना खंडेलवाल, प्रीति विजय, रश्मि विजय, मीतू सिंह आर्य, पदमा गोयल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष लायन प्रदीप गुप्ता ने सभी अतिथियों, सदस्यों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन का दायित्व लायन खेम सिंह आर्य ने निभाया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts