जिला स्तरीय ओपेन सीनियर महिला कबड्डी एवं सीनियर महिला पुरूष बैडमिंटन प्रतियोगिताओ का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष-2023-24 में जिला खेल कार्यालय मुज़फ्फरनगर द्वारा जिला स्तरीय ओपेन सीनियर महिला कबड्डी एवं सीनियर महिला पुरूष बैडमिंटन प्रतियोगिताओ का आयोजन।

स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम के खेल मैदान पर कराया गया। जिसका उ‌द्घाटन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी द्वारा किया गया। सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में 08-08 टीमों एवं सीनियर महिला पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में 153 खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। जिसका परिणाम निम्नप्रकार से है,महिला कबड्डी खेल का प्रथम मैच सोरम, बनाम बरवाला के मध्य खेला गया, जिसमें सोरम, मु०नगर की टीम 26-19 से विजयी रही। द्वितीय मैच गोयला, मु०नगर बनाम मोहम्मदपुर, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें गोयला, मु०नगर की टीम 21-18 से विजयी रही। तृतीय मैच रसूलपुर, मु०नगर बनाम मोरना, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें रसूलपुर, मु०नगर की टीम 28-12 से विजयी रही। चतुर्थ मैच स्टेडियम, मु०नगर बनाम काकडा, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें काकडा, मु०नगर की टीम 37-28 से विजयी रही। सेमीफाइनल का प्रथम मैच सोरम, मु०नगर बनाम गोयला, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें सोरम, मु०नगर की टीम 28-17 से विजयी रही। सेमीफाइनल का द्वितीय मैच रसूलपुर, मु०नगर बनाम काकडा, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें रसूलपुर, मु०नगर की टीम 39-21 से विजयी रही। फाइनल मैच सोरम, मु०नगर बनाम रसूलपुर, मु०नगर के मध्य खेला गया, जिसमें रसूलपुर, मु०नगर की टीम 34-23 से विजयी रही।
उपरोक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायको की भूमिका रामपाल सिंह, सहसचिव जिला ओलम्पिक संघ,अन्नु, सुनील, गौरव, संजू,अंकुर राठी, कु० किरन गौतम, रेनू रानी, कार्तिक बालियान, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाडी, विक्कल, वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाडी, निखिल एवं शिवम के द्वारा निभाई गयी। इस अवसर पर मनोज पुण्डीर, सचिव जिला किकेट संघ, मु०नगर, कुशलपाल सिंह, उपाध्यक्ष किकेट संघ, मु०नगर, राजेश कुमार, तिलकराम, सुश्री भावना मलिक, विकास सैनी आदि उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में आये गणमान्य नागरिक खेल प्रमियो एवं पत्रकार बन्धुओ का आभार व्यक्त संचालन श्री लक्ष्यराज त्यागी, कीडाधिकारी द्वारा किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts