भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
प्रगतिशील किसान के घर जाकर जैविक खेती पर दिया बल
मुज़फ्फरनगर। प्राचीन तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में पहुँचे केंद्रीय कृषि मन्त्री सूर्य प्रताप शाही का शुकदेव आश्रम में स्वागत किया गया। जहाँ कृषि मंत्री ने तीन सदी के युग दृष्टा महान संत बृह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर नमन किया।कृषि मंत्री ने शुकदेव आश्रम में स्थित साढ़े पाँच हज़ार वर्ष पुराने वट वृक्ष की परिक्रमा की। माना जाता है कि इसी वट वृक्ष के नीचे शुकदेव ऋषि ने राजा परीक्षित को भागवत कथा का श्रवण कराया था। इसके उपरांत मन्त्री ने शुकदेव मन्दिर के दर्शन किये।शुकदेव आश्रम के अधीष्ठा स्वामी ओमानन्द महाराज ने कृषि मन्त्री को पटका पहनाकर स्वागत किया। व ग्रन्थ तथा प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।जहाँ उन्हें शुकतीर्थ के इतिहास व शुकदेव आश्रम के महत्व के बारे में बताया गया।व स्वामी कल्याण देव महाराज के जीवन से जुड़ी स्मृतियों का अवलोकन भी कराया गया।कृषि मन्त्री ने आश्रम की गौशाला आदि का भृमण भी किया।फ़िरोजपुर गाँव मे प्रगतिशील किसान प्रमोद बालियान के आवास पर पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा की जैविक खेती आज की आवश्यकता बन गयी है।खाद्यान में पेस्टिसाइड की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।सरकार जैविक खेती को निरन्तर बढ़ावा दे रही है। दो लाख से अधिक किसानों की जैविक खेती के लिये सहायता दी जा चुकी है। नदियों में जलीय जंतुओं के जीवन को बचाने व पर्यावरण को बचाने के लिये जैविक खेती को बढावा दिया जा रहा है।जिसके अच्छे परिणाम निकट भविष्य में मिलेंगे।इसके पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री का मोरना में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल द्वारा कार्यकर्ताओं सँग स्वागत किया गया। बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष डा निर्वाल ने मा.मंत्री श्री शाही जी का निज निवास भोपा पर अंगवस्त्र और भगवान श्री राम मंदिर का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इन अवसरों पर ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, जिला पंचायत के सदस्य अरुण त्यागी ,अमित रावल , तरुण पाल, रजत चौधरी , भा.ज.पा.के रामकुमार शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कार्तिक काकरान ,डा वीरपाल सहरावत , अरुण पाल ,इंदर सिंह कश्यप ,सचिन ठाकुर ,ग्राम प्रधान तरुण धीमान, राजपाल सैनी ,महक सिंह पाल ,जिला पदाधिकारी शरद शर्मा ,वैभव त्यागी ,अंकित मित्तल समाज सेवी विनोद शर्मा ,रविन्द्र चौधरी ,संजीव कश्यप ,विपुल सहरावत ,अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।















