भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर सिसौली। किसान मसीहा एवं बालियान खाप के मुखिया स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि पर,एम जे हॉस्पिटल शाहपुर द्वारा लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविर में410 मरीजो का सफल परीक्षण कर उपचार किया गया।
ओर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई किसान नेता एवं भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की आज 13वी पुण्यतिथि पर। किसान भवन सिसौली में एम जे हॉस्पिटल शाहपुर के डायरेक्टर डॉक्टर जुनैद चौधरी द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में आधा दर्जन चिकित्सको की टीम ने निशुल्क मैडिकल कैंप लगाकर लगभग 410 विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों का सफल परीक्षण का उपचार किया। इस दौरान जनरल फिजिशियन एमडी चिकित्सक डॉक्टर विष्णु गर्ग, डॉ हिमांशु कुमार, डॉक्टर प्रीति शर्मा, डॉक्टर मोहम्मद सलीम, मोहम्मद तारिक आदि ने शिविर को सफल बनाया।















