कार्यों की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश:एसएसपी

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कान्सटेबल क्लर्क डाक मुंशी व हैड मोहर्रिर के कार्यों की समीक्षा कर सभी को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। एसएसपी अभिषेक सिंह ने न्यायालय द्वारा थानों को जारी प्रपत्रों की आख्या रिपोर्ट तय समय सीमा के अंदर।

न्यायालय में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त कान्सटेबल क्लर्क डाक मुंशी व हैड मोहर्रिर के कार्यों की समीक्षा की गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान एसएसपी द्वारा समस्त थानों से आये कान्सटेबल क्लर्क डाक मुंशी व हैड मोहर्रिर के ऑर्डर बुक, सम्मन वारण्ट रजिस्टर, एनबीडब्लू व बीडब्लू (गैर जमानती व जमानती) नोटिस रजिस्टर, रिकवरी कुर्की रजिस्टर आदि का बारिकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त रजिस्टर में सभी पृविष्टियों को समय से पूर्ण करने तथा सम्मन वारण्ट, गैर जमानती व जमानती नोटिस, रिकवरी कुर्की आदि के नोटिस समय सीमा के अंदर तामील कराकर आख्या रिपोर्ट समय से माननीय न्यायालय में प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा सभी थानों के मुंशियों से कहा कि मुंशी का थानों में अहम कार्य होता है अतः अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहे, पूर्ण जिम्मेदारी व निष्ठा से अपने कार्यों का निर्वहन करें तथा माननीय न्यायालय से प्राप्त प्रपत्रों की प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में एवं रिकॉर्ड की जानकारी करने के पश्चात ही आख्या रिपोर्ट तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रेषित करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts