साकेत कॉलोनी में कथित अवैध मजार को लेकर विवाद गहराया, संगठन ने 15 जून तक दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर की साकेत कॉलोनी में स्थित गली नंबर 3 में एक कथित अवैध मजार को लेकर विवाद तेजी से बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन और कॉलोनीवासियों ने इस मजार को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को 14 जून तक की मोहलत दी है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 जून को संगठन के कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर खुद मजार हटाएंगे और वहीं पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।कॉलोनी के ट्रांसफार्मर वाली गली में सड़क के बीचोंबीच सरकारी भूमि पर बनी इस मजार को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि यह इलाका हिंदू बहुल है और इस प्रकार का अवैध धार्मिक निर्माण सामाजिक समरसता के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। संगठन की महिला इकाई से जुड़ी सरिता शर्मा अरोड़ा ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब कोर्ट ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हटाने के स्पष्ट आदेश दिए हैं, तो फिर प्रशासन क्यों मौन है?बैठक का आयोजन कॉलोनीवासी अनिल मलिक के आवास पर हुआ, जहां स्थानीय लोग प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर काफी मुखर नजर आए। संगठन ने पहले 10 जून तक का समय दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए यह बढ़ाकर 14 जून कर दिया गया। अब सभी की निगाहें 15 जून पर टिकी हैं। यदि उस दिन तक प्रशासन ने कोई पहल नहीं की, तो स्थिति बिगड़ने की आशंका है।इस बैठक में कॉलोनी के सम्मानित नागरिकों और संगठन के पदाधिकारियों सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। मामला अब कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है, जिसे लेकर प्रशासनिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts