संगठन सृजन अभियान को मिली गति, कांग्रेस ने बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन का रखा लक्ष्य महानगर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक, नवनियुक्त मंडल व वार्ड अध्यक्षों का हुआ स्वागत

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित संगठन सृजन बैठक में महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य अब 20 पोलिंग स्टेशनों पर मंडल कमेटियों का गठन कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।
त्यागी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्षम युवाओं को जिम्मेदारी देकर 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोका जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की अपील की।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, नीरज कपिल, इकराम खान, सेवादल जिलाध्यक्ष इमरान कुरैशी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महामंत्री सोनू पठान, रेखा धीमान सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल व वार्ड अध्यक्षों का स्वागत कर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts