ऑपरेशन सवेरा : मुजफ्फरनगर पुलिस का नशामुक्त समाज की ओर सशक्त कदम

मुजफ्फरनगर पुलिस ने युवाओं को नशे की लत से बचाने और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने के उद्देश्य सेऑपरेशन सवेराअभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मेरठ जोन और सहारनपुर परिक्षेत्र स्तर से मिले दिशानिर्देशों के क्रम में यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पुलिस केवल नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, बल्कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थानाक्षेत्र नई मंडी में स्थित अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रिया, परामर्श प्रणाली, चिकित्सीय सुविधाओं, आवासीय प्रबंध और सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और केंद्र प्रबंधकों को निर्देशित किया कि यहां भर्ती प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय उपचार, समय पर परामर्श और पुनर्वास संबंधी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही स्वच्छता, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।इस दौरान उन्होंने केंद्र में भर्ती व्यक्तियों से भी संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और अनुभवों की जानकारी ली।

उन्होंने स्पष्ट किया किऑपरेशन सवेराका उद्देश्य केवल नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवन पथ पर अग्रसर करना है। इसके लिए पुलिसप्रशासन और समाज के बीच आपसी तालमेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाकर ही इस सामाजिक कुरीति को समाप्त किया जा सकता है।निरीक्षण के समय क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मंडी दिनेश चंद, नशा मुक्ति केंद्र के संचालक, प्रबंधक और अन्य अधिकारीकर्मचारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें, नशा करने वालों को प्रेरित कर नशा मुक्ति केंद्र तक पहुंचाएं और नशे की अवैध बिक्री एवं तस्करी की सूचना पुलिस को तत्काल उपलब्ध कराएं।मुजफ्फरनगर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में वह दृढ़ इच्छाशक्ति और पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। अपराध नियंत्रण और नशे की रोकथाम को लेकर चलाया जा रहा यह अभियान केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यदि जनसहभागिता इस अभियान से जुड़ती है, तो निश्चित ही नशे की कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा।लगातार हो रहे ऐसे प्रयास यह साबित करते हैं कि पुलिस प्रशासन केवल अपराधियों पर शिकंजा कसने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए भी कार्यरत है।ऑपरेशन सवेराके माध्यम से मुजफ्फरनगर पुलिस एक ऐसा प्रयास कर रही है, जिससे केवल युवाओं का भविष्य संवर सकेगा, बल्कि समाज भी एक सुरक्षित और सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts