भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ़्फ़रनगर के थाना खालापार क्षेत्र के मोहल्ला कस्साबान में नगर पालिका के ट्रक की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान चली गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,चरथावल निवासी दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुज़फ़्फ़रनगर डॉक्टर के यहां जा रहे थे थाना खालापार के कस्साबान मोहल्ले में नगरपालिका के बिना नंबर के ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी,टक्कर लगने से एक युवक नसीम की मौके पर ही म्रत्यु हो गयी जबकि दूसरा युवक मुन्तजिर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर थाना खालापार पुलिस व आसपास के लोगो द्वारा दोनों को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया,घटना के पश्चात आसपास के लोगो द्वारा नगरपालिका के विरुद्ध जमकर हंगामा किया गया, और म्रतक युवक के परिजनों को मुआवजा व एक नोकरी दिए जाने की मांग की गई गयी,हंगामे की सूचना मिलते ही नगरपालिका चैयरमेन व सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुँचे ओर हंगामा कर रहे लोगो को शांत कर उनकी वार्ता को सुना गया,काफी देर तक चले हंगामे के बाद नगरपालिक के द्वारा म्रतक युवक के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व एक सरकारी नोकरी देने की बात पर लोगो का गुस्सा शांत हुआ,वही घटना के पश्चात म्रतक युवक के परिजन भी मौके पर पहुँच गए थे,वही इस प्रकरण में थाना खालापार पुलिस ने म्रतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।वही घटना के संबंध में सीओ सिटी व्योम बिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना खालापार के मोहल्ला कस्साबान में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की नगरपालिका के ट्रक से टक्कर हो गयी थी जिसमे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे,यह दोनों युवक मुन्तजिर व नसीम चरथावल के रहने वाले है,दोनों घायलों को पुलिस के द्वारा जिला चिकित्सालय भिजवाया गया जहां एक युवक नसीम की उपचार के दौरान मौत हो गयी,जबकि दूसरे युवक का उपचार जारी है,म्रतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है जल्द ही उनसे तहरीर प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाएगी।वही घटना के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि थाना खालापार क्षेत्र में एक घटना घटित हुई है बाद में पता चला कि यह नगरपालिका का ट्रक है,म्रतक के परिजनों से बातचीत हो गयी है,नगरपालिका की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी,ओर साथ ही जो सरकार की तरफ से भी होगा वह भी प्रदान की जाएगी।वही घटना के संबंध में नगरपालिका चैयरमेन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हमारी संवेदनाएं म्रतक परिवार के साथ है,नगरपालिका कि तरफ से उन्हें 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व एक नोकरी दी जाएगी,जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।वही घटना के पश्चात ट्रक छोड़कर भाग रहे ट्रक चालक को थाना खालापार पुलिस ने ट्रक व चालक दोनों को हिरासत में ले लिया है।















