भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में सहारनपुर व शामली निवासी युवकों के साथ मॉब लिंचिंग की घटना के विरोध में। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हकीम जफर महमूद नगर अध्यक्ष दिलशाद त्यागी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम, एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया, जिसमें 7 जून को रायपुर महासमुंद सीमा पर मोब लिंचिंग की घटना में यूपी के सहारनपुर निवासी सद्दाम के चचेरे भाई गुड्डू खान और चांद मियां खान को मवेशी ले जाते हुए महानदी पुल पर भीड़ द्वारा रोक दिया गया, और उन पर हमला करके मार दिया गया दो लोगों की उसी दिन मौत हो गई जबकि सद्दाम ने 18 जून को दम तोड़ दिया, इस तरह की लगातार हो रही घटनाएं देश की संवेंधानिक व्यवस्था पर कलंक है। अल्पसंख्यक कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि घटना में शामिल सभी गुंडो को गिरफ्तार किया जाए, छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए धारा 304 में जो मुकदमा दर्ज किया है उसे धारा 302 में दर्ज किया जाए ,जनपद रायपुर के एसपी एवं डीएम को तुरंत निलंबित किया जाए , मरने वाले व्यक्तियों के परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी की व्यवस्था की जाए, तथा प्रदेश सरकार को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ज्ञापन देने वालों में हकीम जफर महमूद के साथ दिलशाद त्यागी नगर अध्यक्ष, ममनून अंसारी एडवोकेट पूर्व पीसीसी, फैज मोहम्मद खान, सरदार फारुकी , गफ्फार त्यागी पावटी, फ़ैज़ अहमद ,राशिद मलिक ,मोहम्मद इदरीश ,सद्दाम आलम,शाहवेज एडवोकेट,परवेज आलम,शोएब त्यागी,शारिक असगर सुहेल त्यागी, मोहम्मद अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे।















