भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने,जिला पंचायत के सम्मानित सदस्यों ,जिला पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया,तथा देश के अमर बलिदानियों को स्मरण किया। गारद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई ।इससे पहले पूर्व प्रधान मंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ति की साफ सफाई कर उनको माल्यार्पण कर नमन किया एवं वृक्षारोपण किया ।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पंचायत के चार कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया ।तदोपरांत भा.ज.पा.कार्यालय पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्रता दिवस आयोजन में सहभागिता की ।जनता इंटर कॉलेज भोपा के छात्र,छात्राओं द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्वाभिमान से संबद्ध मनमोहक झांकी व प्रभातफेरी का शुभारंभ कर स्वतंत्रता दिवस मनाया । जिला पंचायत कार्यालय पर अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ,स्टेनो अक्षय शर्मा ,कार्य अधिकारी सुधीर पाल तथा जिला पंचायत सदस्य अमित रावल ,अरुण त्यागी , डा विपिन त्यागी ,सचिन करानिया ,प्रवीण टेलर,रेहान त्यागी सहित अन्य जिला पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।















