मुंबई में 3 मार्च को धूमधाम से मनी होली, सेलेब्स ने बच्चों संग उड़ाया रंग-गुलाल

मुंबई में होली 3 मार्च को मनाई जा रही है और सेलेब्स ने खूब धूम-धड़ाके के साथ होली खेली। जहां रणबीर ने बेटी राहा के साथ रंग-गुलाल उड़ाया, तो वहीं सोहा अली खान और नेहा धूपिया अपने बच्चों संग रंगों में सराबोर नजर आईं। साथ में कुणाल खेमू और अंगद बेदी भी थे। देखिए वीडियोजजहां हर जगह होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, वहीं मुंबई में इसे 3 मार्च को मनाया जा रहा है। आम जनता के साथ-साथ फिल्म और टीवी स्टार्स भी रंग-गुलाल में सराबोर नजर आए। सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने अपने बच्चों के साथ होली मनाई, जिसका वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उधर, रणबीर कपूर भी बेटी राहा के साथ होली खेलते दिखे। वैसे तो रणबीर को रंगों और पानी से नफरत है, पर बेटी के लिए उन्होंने खुद को रंगों में डुबो लिया।

सोहा और नेहा धूपिया की होली, कुणाल खेमू और अंगद बेदी भी साथ

इन वीडियोज को पपाराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। एक वीडियो में सोहा बेटी इनाया को रंग लगाती नजर आ रही हैं। फिर वह बाकी दोस्तों को रंग लगाती हैं और होली खेलती हैं। इसी तरह नेहा धूपिया भी अपने बच्चों के साथ-साथ बाकी लोगों के साथ होली खेलती और मस्ती करती नजर आईं। साथ में अंगद बेदी और कुणाल खेमू भी थे।

रणबीर कपूर की बेटी राहा संग होली, पपाराजी से भी मिले

वहीं, रणबीर कपूर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दोस्तों के साथ सड़क पर रंगों से रंगे दिखे। फिर वह अपने घर के अंदर गए और बेटी राहा के साथ होली खेली। पपाराजी को देख रणबीर ने उनकी ओर हाथ हिलाया और फिर उनसे हाथ मिलाने के लिए भी रुके। वीडियो में राहा भी नजर आ रही हैं, जिसे एक शख्स ने गोद में उठा रखा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts