औरैया में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़, शिवालयों में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को औरैया जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ऐतिहासिक देवकली मंदिर में न केवल औरैया बल्कि आसपास के जनपदों से भी हजारों भक्त दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने शिवलिंग का शहद, जल, दूध और गन्ने के रस से अभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं, वहीं बड़ी संख्या में कांवड़िए भी भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा और फूल अर्पित कर रुद्राभिषेक किया।

शहर के सत्तेश्वर, भूतेश्वर, ओंकारेश्वर, कालीमाता मंदिर, संकट मोचन मंदिर और गौरैया तालाब स्थित शिव मंदिरों में भी भक्तों का सैलाब उमड़ा। मोहल्ला मदार दरवाजा स्थित भोले मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक किया गया और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने उपवास रखा, जबकि कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए, जिससे भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे दिन शिवालयों में भजन-कीर्तन गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से महादेव की अराधना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts