जाट आरक्षण पंचायत के लिए प्रचार रथ रवाना, 30 मार्च को सिसौली में महापंचायत

शिवरात्रि की पावन बेला पर नवीन मंडी स्थल से जाट आरक्षण को लेकर सिसौली में 30 मार्च 2025 को होने वाली पंचायत के लिए एक प्रचार रथ को जनपद जाट महासभा के संरक्षक मंडल व जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला महासचिव ओंकार अहलावत ने बताया कि यह प्रचार रथ जनपद के प्रत्येक गांव में जाकर जन जागरण करेगा और जाट समाज को सिसौली पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा। जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान जी ने जानकारी दी कि इस पंचायत के लिए देशभर के जाट प्रतिनिधियों, वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों, मंत्रियों सहित समाज के सभी सम्मानित गणों व खाप चौधरियों को निमंत्रण भेजा जाएगा, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से संबंध रखते हों।

जयवीर सिंह और धर्मेंद्र तोमर ने युवाओं से अपील की कि 30 मार्च को होने वाली पंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि यह पंचायत युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेगी। वहीं, बिट्टू सिंह खेड़ा और यशपाल सिंह ने संयुक्त बयान में उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में सरकार जाट आरक्षण पर एक अध्यादेश लाएगी, जैसे पिछले कार्यकाल में एससी-एसटी के लिए लाया गया था।

इस अवसर पर धर्मवीर बालियान, ओंकार सिंह अहलावत, जयवीर सिंह, धर्मेंद्र तोमर, देवी सिंह संभलका, रामपाल सिंह वर्मा, बिट्टू सिंह खेड़ा, राकेश बालियान, राधेश्याम बालियान, यशपाल सिंह, सतवीर सिंह, संजीव प्रधान, परविंदर दहिया, रजत कुमार, नरेंद्र पवार, पंकज राठी, श्रद्धा पाल सिंह, सुंदर पाल सिंह, भारत कोकर, अमित चौधरी, अनिल चौधरी, सुनील बालियान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts