बबेरू/बांदा।खेत में काम करने गए 62 वर्षीय वृद्ध किसान की आकाशीय बिजली की चपेट पर आने से मृत्यु हो गई, सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के कुमेढा गांव निवासी वृद्ध किसान भुलुवा पुत्र रजुवा उम्र करीब 62 वर्ष यह आज रविवार की सुबह खेतों में काम करने के लिए गया था। तभी खेतों में काम करते समय हल्की बारिश हुई फिर, अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट पर आने से भुलुवा झुलस गया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मरका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। उधर घटना को देखते हुए पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।















