राम भक्तों के लिए Ayodhya Airport पर शुरू हुई Ola की सर्विस, CEO Bhavish Aggarwal ने ये कहा

राइडिंग सर्विस देने वाली कंपनी OLA ने अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Maharishi Valmiki International Airport) पर अपनी सर्विस शुरू की है। अब राम भक्तों को अब ट्रैवलिंग के लिए ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ओला अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कैब परिचालन शुरू करने वाली पहली ऐप-आधारित राइड-हेलिंग कंपनी बन गई। ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल (CEO Bhavish Aggarwal) ने लिंक्डइन और एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में यह खबर शेयर की है।

भाविश अग्रवाल ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल (CEO Bhavish Aggarwal) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कि और लिखा है कि कंपनी ने सभी यात्रियों को परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करने के लिए एक समर्पित पिकअप जोन सेटअप किया है, जिसमें प्रतिनिधियों की एक टीम 24×7 उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी एक अरब भारतीयों की सेवा करने के अपने मिशन में आगे बढ़ रही है। हम महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ओला कैब्स का परिचालन शुरू करने वाले पहले व्यक्ति बनकर रोमांचित हैं।

Namaste Ayodhya!

Thrilled to launch

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts