राजस्थान पुलिस अकादमी में पदक वितरण समारोह सम्पन्न, उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों का सम्मान

राजस्थान पुलिस अकादमी का पदक वितरण समारोह अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं निदेशक, आरपीए एस. सेंगाथिर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीना सहित 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। समारोह में 15 अधिकारियों-कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा चिह्न पदक और 9 को उत्कृष्ट सेवा चिह्न पदक प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में आरपीए निदेशक एस. सेंगाथिर ने समाज में पीड़ित एवं अधिकारों से वंचित कमजोर वर्गों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा करने के भाव से बढ़ा हुआ हाथ किसी पीड़ित को बड़ा संबल दे सकता है।

उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान पुलिस अकादमी की घुड़सवारी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस टीम ने अकादमी की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित की है।समारोह में आरपीए के अतिरिक्त निदेशक प्रदीप मोहन शर्मा सहित राजस्थान पुलिस अकादमी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts