भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि 16 मीरापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, श्री हरबंस सिंह ब्रसकोन, 24 अक्टूबर 2024 को जनपद पहुंचे। जनसामान्य से मिलने के लिए प्रेक्षक महोदय का मोबाइल नंबर 9528473578 है। वे कक्ष संख्या-1, निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग, मुजफ्फरनगर में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक जनसामान्य से मिलेंगे।















