भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढाना। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति किरण यादव का तबादला निरस्त कर दिया गया है। उनको बीती 18 अगस्त को बुढ़ाना से हटाकर खतौली भेजा गया था लेकिन आज गुरुवार को पांचवें दिन उनका खतौली का तबादला निरस्त कर उनको अब पूर्व की भांति यहीं पर रखा गया है। यहां पर सदर से आने वाले नये खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चंद्र भी आज पांचवें दिन यहां पर नहीं आए और ना ही खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव को यहां से रिलीव किया गया था क्योंकि चर्चा थी कि नये खंड शिक्षा अधिकारी ध्यान चंद्र यहां पर आना नहीं चाह रहे और यहां के अधिकांश शिक्षक भी किरण यादव का तबादला नहीं चाह रहे थे। इस संबंध में जब हमारी एक शिक्षक योगेश शर्मा से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव के तबादले की खबर सुनकर ब्लाक के सभी शिक्षक हैरान रह गये थे की इतनी मृदभाषी, मिलनसार और इमानदार खंड विकास अधिकारी का तबादला कर दिया गया। कुल मिलाकर बुढाना खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव का तबादला निरस्त होने पर जहां बुढ़ाना क्षेत्र के शिक्षक जगत में खुशी की लहर हैं वहीं दूसरी और उन्होंने इसके लिए मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी का दिल से आभार जताया है।















