रास्ते में ठेली खड़ी करने के विरोध में मारपीट

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

बुढ़ाना। एक महिला ने सीओ बुढ़ाना से आरोपी पडोसी के खिलाफ एक प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पिंकी पत्नी बबलू निवासी मौहल्ला चमारान ने बताया कि बीते 14 अगस्त को उसके पति ने अपनी बाइक अपने मकान के सामने खड़ी की थी। उसके घर के सामने श्रीमति प्रेम पत्नी देवीराम का घर है। तब बाइक खड़ी करने पर प्रेम व उसकी पुत्री डोली, पुत्र विक्की व राहुल ने उसके पति पर ईंटें बरसाई और गाली गलौच की। तब मौहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों का बीच बचाव करा दिया। अब बीती 16 अगस्त को पडोसन प्रेम व उसकी पुत्री व पुत्रों ने बिना बात ही उसके पति कि गैर मौजूदगी में उसके साथ मारपीट कर बाल नोचे। जिसमें उसे काफी चोटें आई। तब उसको मौहल्ले के लोगों ने बचाया था। आरोपी उसके घर के सामने अपनी ठेली खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध करते हैं। जिससे आने जाने में दिक्कत होती है। डर की वजह से उसके पति ने दूसरी जगह से घर में आना जाना शुरु कर दिया है। उसी रात इन लोगों ने एक राय होकर उसके घर में घुसकर फिर तीसरी बार उसे बदनीयती से पकड़ लिया व मारपीट की और उसके पति को झूठे केस मे फंसाने के धमकी दी। पीड़िता ने सीओ बुढ़ाना कार्यालय को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts