बुढ़ाना। बीते दिन आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए गांव फुगाना निवासी डाक्टर देवेंद्र मलिक ने आज बृहस्पतिवार के दिन दिल्ली में आयोजित की गयी एक प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि डूबते हुए देश को सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की संभाल सकती है। उन्होंने कांग्रेस में आने की घोषणा नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय मे कांग्रेस अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार राजेन्द्र पाल गौतम की मोजूदगी में की। उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से फुरकान प्रधान, रविकांत उद्यान, यशपाल चौधरी, मनोज कुमार, अंकित कुमार और जगमेहर आदि लोग मौजूद रहे।















